
Mac पर नोट्स को क्रमित करें और पिन करें
डिफ़ॉल्ट रूप से, वैसे नोट्स जिन्हें आपने सबसे हाल में बदला है, वे नोट लिस्ट में सबसे पहले सूचीबद्ध होते हैं, लेकिन आप अलग तरीके से नोट्स को क्रमित कर सकते हैं। आप आसान ऐक्सेस के लिए अपने सबसे महत्वपूर्ण नोट्स को सूची के सबसे ऊपर पिन कर सकते हैं। नोट्स को पिन करने के लिए, आपको अपग्रेडेड iCloud नोट्स या अपने Mac में स्टोर्ड नोट्स का उपयोग करना होगा।

नोट्स क्रमित करें
अपने Mac पर नोट्स ऐप
में, नोट्स > प्राथमिकता चुनें।
“सॉर्ट नोट्स बाय” पॉप-अप मेनू पर क्लिक करें, फिर एक विकल्प चुनें।
जो विकल्प आप चुनते हैं वह सभी फ़ोल्डर के नोट्स पर लागू होता है।
नोट्स पिन करें
पिन किए हुए नोट्स हमेशा नोट्स सूची के शीर्ष पर दिखते हैं।
अपने Mac के नोट्स ऐप
में, एक या अधिक नोट्स का चयन करें, फिर फ़ाइल > पिन नोट चुनें।
यदि आपके पास ट्रैकपैड या Magic Mouse है तो आप दो उँगलियों की मदद से नोट्स (नोट्स की सूची में) दाईं ओर स्वाइप कर सकते हैं, फिर पिन बटन
पर क्लिक करें।
नोट : यदि आप एक उपकरण पर नोट को पिन करते हैं तो यह आपके सभी उपकरणों पर पिन होता है।
आप हालिया डिलीट फ़ोल्डर या अपग्रेड नहीं किए गए फ़ोल्डर से कोई नोट पिन नहीं कर सकते हैं।